Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 9 व 11 सितम्बर को जिले की 10 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) टीना डाबी ने बताया कि प्रथम चरण के तहत 9 सितम्बर को नगर पालिका निवाई, पीपलू, देवली, उनियारा एवं दूनी में तथा द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को नगर परिषद टोंक, नगर पालिका मालपुरा, टोडारायसिंह, डिग्गी एवं लांबाहरिसिंह नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। लिहाजा देवली निर्वाचन क्षेत्र में आदेश अनुसार 9 सितंबर को अवकाश रहेगा।

ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न
नगर निकाय आम चुनाव के तहत जिले की 10 नगर निकायों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीना, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 10 नगर निकायों के 407 मतदान केंद्रो के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम के रेण्डमाईजेशन की प्रकिया पूरी की गई।


इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान डीओआईटी के एसीपी श्याम सुंदर जांगिड, डीएमओ नितेश कुमार जैन, सूचना सहायक फरहान खान, निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ सहायक अतुल साहू मौजूद थे।
चुनाव प्रचार ने पकड़ी गति, भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ


