Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में पौन घंटे झमाझम बारिश, तरबतर हुआ शहर

देवली में पौन घंटे झमाझम बारिश, तरबतर हुआ शहर


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली और करीब पौन से एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से देखते ही देखते शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और कई इलाकों में पानी भरा।

शहर के चर्च रोड पर बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। पानी के बीच से ही वाहन गुजरते नजर आए, वहीं राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में भी कुछ देर के लिए पानी भर गया। इससे पहले गुरुवार सुबह भी बारिश हुई थी। दिन में दो बार हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज बारिश के बाद सड़कों पर हुआ जलभराव हुआ। लेकिन अधिकांश स्थानों पर पानी जल्द बह गया। वहीं रात 8 बजे बाद भी हल्की बारिश चलती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here