Friday, September 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveनाम वापसी के बाद बदल रहा है "चुनावी गणित", नगर पालिका चुनाव

नाम वापसी के बाद बदल रहा है “चुनावी गणित”, नगर पालिका चुनाव


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन वापसी का दौर पूरा होने के बाद अब चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। देवली में 35 वार्ड में कुल 165 प्रत्याशी अब मैदान में है।

विभिन्न राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने के लिए समझाइश की, जिसके चलते कुल 38 नामांकन वापस हुए। अब नाम वापसी के बाद कई वार्डों में चुनावी समीकरण बदलने की संभावना है। नामांकन वापस होने से कई वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या कम हुई है, जिससे मुकाबले का स्वरूप भी प्रभावित होगा। कहीं मुकाबला सीधे दो प्रत्याशियों के बीच होने की स्थिति बनेगी तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी के कारण त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में नाम वापसी का असर भाजपा और कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति पर भी दिखाई देगा। अब प्रत्याशियों का पूरा जोर जनसंपर्क और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने पर रहेगा। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान तेज होने के साथ नाम वापसी के बाद बने नए समीकरणों का असर भी सामने आएगा और कई वार्डों में मुकाबला खासा रोचक होने की संभावना है।

खास बात यह है कि नामांकन वापस लेने पर निर्दलीय प्रत्याशियों का पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से माल्यार्पण कर अभिनंदन किया जा रहा है। वही इसमें अपना समर्थन दिखाया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here