Friday, September 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविकास, मूलभूत सुविधा का विस्तार है उद्देश्य, कार्यालय का उद्घाटन हुआ

विकास, मूलभूत सुविधा का विस्तार है उद्देश्य, कार्यालय का उद्घाटन हुआ


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली के वार्ड नंबर 33 अम्बापुरा कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी केपी सिंह नरूका के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार सुबह विधिवत रूप पूजा कर और फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व अध्यक्ष रतन मंगल, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, पूर्व वाइस चेयरमैन जितेंद्र चौधरी एवं समाजसेवी रामसिंह शक्तावत सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा का प्रत्याशी नरूका ने बताया कि इस अवसर पर काफी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के वक्ताओं ने केपी सिंह नरूका को बधाई देते हुए उनके समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उमाशंकर खूंटेटा, मनोज शर्मा, शिवजी राम प्रतिहार, दुर्गालाल जांगिड़, सत्येंद्र सिंह, विजय चौधरी एवं अजय मेवाड़ा सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित थे। वार्ड 33 प्रत्याशी नरूका ने कहा कि उनका उद्देश्य अम्बापुरा कॉलोनी के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा वार्डवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के प्रत्येक परिवार के साथ निरंतर संपर्क रखकर क्षेत्र में विकास कराएंगे।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here