Friday, September 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छठी से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए किशोरावस्था शिक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता किशोरावस्था शिक्षा विशेषज्ञ पारुल जैन ने छात्राओं से संवाद करते हुए किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल एवं शारीरिक परिवर्तनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म चक्र, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान गुड टच एवं बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

साथ ही प्रजनन स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं सहज तरीके से दी गई। कार्यशाला में विद्यालय की शिक्षिकाएं स्वाति श्रीवास्तव, दीप्ति गुप्ता, मधु गोयल, कमलेश वैष्णव, ऋचा चौधरी समेत उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here