Saturday, September 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskइलेक्शन क्लिक : मानने और मनाने के दौर में वार्ड 7 में...

इलेक्शन क्लिक : मानने और मनाने के दौर में वार्ड 7 में बनी नई तस्वीर…


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव में नाम वापसी के बाद अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को साधने का दौर तेज हो गया है। विभिन्न वार्डों में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच वार्ड नंबर 7 में भी ऐसा ही मामला सामने आया।

बताया गया कि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन की पहल पर पूर्व पार्षद एवं निर्दलीय प्रत्याशी प्रताप विश्वास और भाजपा प्रत्याशी ललित तेजी की मुलाकात हुई। इस बातचीत में प्रताप विश्वास ने भाजपा प्रत्याशी ललित तेजी के पक्ष में अपना समर्थन जाहिर किया। पालिका चुनाव में अब मुकाबला मैदान में मौजूद प्रत्याशियों के बीच समर्थन जुटाने और अपने पक्ष में माहौल बनाने का है।

ऐसे में अलग-अलग वार्डों में चल रही मुलाकातों और मानने-मनाने के प्रयासों को चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दरअसल वार्ड पार्षदों के चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी के सिंबल से ज्यादा व्यक्तिगत व्यवहार और प्रभाव देखा जाता है। यही वजह है कि राष्ट्रीय पार्टी के लोग इन निर्दलीयों को अपने पक्ष में करने में जुटे रहते हैं। निर्दलीय ही दोनों पार्टी के समीकरणों को इधर-उधर करते हैं। गत नगर पालिका चुनाव में भी निर्दलीय की काफी अहम भूमिका रही थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here