Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगुरुओं के सम्मान में झुके शीश, एआईपीएस में मनाया शिक्षक दिवस

गुरुओं के सम्मान में झुके शीश, एआईपीएस में मनाया शिक्षक दिवस


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इसमें मौके पर कई तरह के कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती एवं भारत के महान शिक्षाविद् व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। विद्यालय निदेशक मोहित अग्रवाल ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने की बात कही। इसी तरह सह-निदेशक रेखा मंगल ने अनुशासन, संस्कार एवं नियमितता को विद्यार्थी जीवन में सफलता की आधारशिला बताया। शिक्षक दिवस पर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

यहां विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में लेकर खुशी, उत्साह का माहौल रहा। बच्चों ने भी अपने-अपने टीचर्स को गिफ्ट दिए। बच्चों से प्यार पाकर शिक्षक भी भावुक हुए।

संबंधित न्यूज़:-

शिक्षक दिवस : विद्यार्थियों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here