Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में चुनावी तैयारी तेज, 35 वार्डों के मतदान केंद्र निर्धारित

देवली में चुनावी तैयारी तेज, 35 वार्डों के मतदान केंद्र निर्धारित


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली के आगामी चुनाव के लिए सभी 35 वार्डों में मतदान केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर टोंक द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार सभी 35 वार्डों में कुल 23 हजार 811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आगामी 9 सितंबर को इन केंद्रों पर मतदान होगा।

वार्डवार निर्धारित मतदान केंद्रों के अनुसार वार्ड 1 का मतदान केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव कमरा नंबर 7, वार्ड 2 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलीगांव कमरा नंबर 13, वार्ड 3 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव कमरा नंबर 20, वार्ड 4 का भीमराव अंबेडकर उच्च प्राथमिक विद्यालय नेकचाल रोड देवली कमरा नंबर 2, वार्ड 5 का राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रदीप नगर कमरा नंबर 1, वार्ड 6 का भीमराव अंबेडकर उच्च प्राथमिक विद्यालय नेकचाल रोड देवली कमरा नंबर 3, वार्ड 7 का सामुदायिक भवन नेकचाल रोड देवली, वार्ड 8 का सामुदायिक भवन रामदेव मंदिर के पास देवली, वार्ड 9 का कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति (पुराना भवन) देवली कमरा नंबर 2, वार्ड 10 का संस्कार आईटीआई कीर मोहल्ला देवली कमरा नंबर 101, वार्ड 11 का जैन सेवा सदन रामद्वारा के पास गणेश रोड देवली, वार्ड 12 का महर्षि गौतम आश्रम घोसी मोहल्ला देवली, वार्ड 13 का श्री अग्रसेन शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली कमरा नंबर 4 और वार्ड 14 का कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति (पुराना भवन) सभागार देवली रहेगा।

इसी तरह वार्ड 15 का शहीद सोहन लाल वर्मा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली कमरा नंबर 2, वार्ड 16 का इसी विद्यालय का कमरा नंबर 4, वार्ड 17 का कमरा नंबर 5 तथा वार्ड 18 का शहीद सोहन लाल वर्मा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हॉल निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड 19 का रा.बा.उ.मा.वि. देवली (बाउप्रावि अनुभाग गाँधी पार्क के पास) देवली कमरा नंबर 1, वार्ड 20 का इसी परिसर का कमरा नंबर 7, वार्ड 21 का कमरा नंबर 9, वार्ड 22 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली कमरा नंबर 12, यही पर वार्ड 23 का कमरा नंबर 19, वार्ड 24 का कमरा नंबर 23, वार्ड 25 का सामुदायिक भवन (हॉल) पटेल नगर देवली, वार्ड 26 का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली कमरा नंबर 1, वार्ड 27 का सामुदायिक भवन हॉल 1 नेवरबाग देवली, वार्ड 28 का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली कमरा नंबर 10, वार्ड 29 का सामुदायिक भवन हॉल 2 नेवर बाग देवली, वार्ड 30 का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली कमरा नंबर 16, वार्ड 31 का आदर्श इण्डियन पब्लिक स्कूल देवली रहेगा।

इसी तरह वार्ड 32 का राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधोसिंहपुरा (दौलता) कमरा नंबर 2, वार्ड 33 का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बापुरा कमरा नंबर 1, वार्ड 34 का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा कमरा नंबर 2 तथा वार्ड 35 का मतदान केंद्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव (पुराना भवन) कमरा नंबर 1 रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here