Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतृतीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अनियमितता से रोष, सुधार की मांग

तृतीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अनियमितता से रोष, सुधार की मांग


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर द्वारा अजमेर संभाग में 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में कार्यरत तृतीय वेतन श्रेणी अध्यापकों की वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी की गई है।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ टोंक के कार्यकारी जिला अध्यक्ष परशुराम जाट ने बताया कि सूची में बड़े स्तर पर असमानता सामने आई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में अध्यापक लेवल-2 गणित-विज्ञान भर्ती के शिक्षकों की अस्थाई वरिष्ठता सूची में भीलवाड़ा जिले के कम मेरिट क्रमांक वाले अभ्यर्थियों को अजमेर, नागौर एवं टोंक जिले के उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों से वरिष्ठता में ऊपर रखा गया है। संगठन ने इसे न्यायसंगत नहीं बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। संगठन ने संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर से सूची में हुई त्रुटि को सुधारते हुए न्यायसंगत तरीके से संशोधित वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here