Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां 11 केवी देवली द्वितीय फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 17 और 18 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता देवली के अनुसार इस दौरान पटेल नगर कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, सीआईएसएफ लिंक रोड, चर्च रोड, बस्ती मोहल्ला, नगर पालिका के सामने का क्षेत्र, बस स्टैंड, साकेत कॉलोनी, राधाकृष्ण रेजिडेंसी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत निगम कर्मचारी मेंटेनेंस का काम करेंगे।



