Friday, October 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमंदिर में वृद्ध महिला के गले से सोने के मांदलिया तोड़े, चोर...

मंदिर में वृद्ध महिला के गले से सोने के मांदलिया तोड़े, चोर फरार


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचलवाड़ा स्थित माताजी मंदिर में दर्शन करने आई एक वृद्ध महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने के मांदलिया तोड़कर फरार हो गया।

इसे लेकर बिशनपुरा (सदर, जिला बूंदी) निवासी रामप्रसाद मीणा ने पुलिस थाना हनुमान नगर में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि दिनांक शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी वृद्ध माता फूमा बाई पत्नी बीरमा मीणा कुचलवाड़ा स्थित मंदिर में दर्शन के लिए धोक दे रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले में पहने हुए सोने के तीन मांदलिया तोड़ लिए। पीड़िता के चिल्लाने पर जब तक लोग संभाल पाते, आरोपी मौके से भाग निकला।

पीड़िता के पुत्र ने थाने में लिखित शिकायत सौंपकर आभूषण बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here