Friday, October 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपांच घंटे बिजली कटौती होगी, सखी-सहेली ने 101 बच्चों को कराया कन्या...

पांच घंटे बिजली कटौती होगी, सखी-सहेली ने 101 बच्चों को कराया कन्या भोज


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव फीडर पर 17 अक्टूबर को आवश्यक कार्य के चलते सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता, देवली द्वितीय के अनुसार इस दौरान देवली गांव, कासीर, देवपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कन्या भोजन कराया

वहीं नवरात्रि को लेकर सखी-सहेली शाखा देवली की ओर से आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 101 बच्चों को कन्या भोज कराया गया तथा फल और उपहार वितरित किए गए। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि पर यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों को नवरात्रि के महत्व, धार्मिक परंपराओं और सेवा-संस्कारों की जानकारी दी गई।

यहां नीतू मंगल, वंदना तोषनीवाल, नीलम मनचंदा, सुशील गर्ग, सुशीला टांक, मनीषा सेठी, रिंकू मंगल, इंदिरा सोनी, आशु सेन, बबीता गोयल, स्मिता शर्मा, मोनिका जैन और सरोज सिंहल उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here