Friday, October 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk‘प्रभु, मुझे भवसागर से पार करना’, केवट संवाद ने मोहा मन

‘प्रभु, मुझे भवसागर से पार करना’, केवट संवाद ने मोहा मन


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गर 54 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से संचालित रामलीला में गुरुवार को केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया।

प्रसंग में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने से पहले केवट ने प्रभु के चरण धोने की इच्छा जताई। केवट ने कहा कि प्रभु के चरणों के स्पर्श से पत्थर की शिला नारी बन गई थी, ऐसे में उसकी लकड़ी की नाव का क्या होगा, जिससे उसके परिवार का पालन-पोषण होता है। भगवान राम के चरण धोने के बाद केवट ने उन्हें गंगा पार कराया। जब प्रभु ने उतराई देनी चाही तो केवट ने लेने से इनकार करते हुए कहा कि उसने भगवान को गंगा पार कराया है।

अब प्रभु उसे परिवार सहित भवसागर से पार कराएं। इस भावपूर्ण प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान महंत मधुबन दास त्यागी का ग्रामीणों को सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

दुकानों के गल्ले साफ करने वाले चोरों की गिरफ्तारी की मांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here