व्यापार महासंघ ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापार महासंघ देवली के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उप निरीक्षक महावीर प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर दुकानों में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि गत 14 अक्टूबर को बस स्टैंड स्थित पंचोली मोबाइल की दुकान के गल्ले से एक महिला और एक पुरुष ने नकदी चुरा ली, जिसकी वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। इससे पहले उसी दिन इन दोनों संदिग्धों द्वारा पटवा बाजार स्थित इनाया फैंसी स्टोर तथा दुर्गा टेंट हाउस पेट्रोल पम्प के पास स्थित दुकान के गल्ले से भी नकदी चुराई गई थी। व्यापारियों ने बताया कि लगातार हो रही इन वारदातों से उनमें डर है।
महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ, संयोजक सुनील, महामंत्री आशीष पंचोली, प्रवक्ता राकेश ओसवाल और महामंत्री मुकेश गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदातों का खुलासा करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि वारदात करने वाले यह युवक युवती सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट नजर आ रहे हैं।



