पंचायत चुनाव 2026
Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत देवली पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी से आशा कुमारी बैरवा पत्नी राज कुमार बैरवा निवासी बैरवा मोहल्ला निवारिया ने रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आगामी 22 और 23 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों के आवेदनों की भारी संख्या और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था के तहत कड़े कदम उठाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील परिसर में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के वाहनों के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) देवली के खेल मैदान को अस्थाi पार्किंग स्थल बनाया गया है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से व्यवस्था बनाए रखने और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने की बात कही है।




