Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्युत निगम की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 22 और 23 अक्टूबर को 11 केवी गुरुद्वारा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
निगम की सूचना के अनुसार दोनों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र, तेली मोहल्ला, महाजन मोहल्ला, जनता कॉलोनी, घोसी मोहल्ला, पटवा बाजार और ममता सर्कल सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।



