Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए आगामी रविवार 25 अक्टूबर को देवली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला अंधता निवारण समिति टोंक एवं विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल कैंपस में होगा।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी विशेषज्ञ टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर लाना होगा। मरीजों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।


