Friday, October 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिविर में सभी 11 ऑपरेशन के मरीज स्वस्थ

शिविर में सभी 11 ऑपरेशन के मरीज स्वस्थ


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली, सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 11 मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण करवाने वाले मरीजों का फॉलोअप शिविर आयोजित हुआ।

शिविर में सभी 11 मरीज स्वस्थ पाए गए। समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जह्वान्वी गौतम ने मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच कर दूरी व नजदीक का विजन टेस्ट किया। मरीजों को दवाइयां एवं विजन चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आंखों में दवा डालने की विधि, समय और धूल, धूप, तेज रोशनी से बचाव सहित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि मरीजों को अगले फॉलोअप के लिए 15 नवंबर को बुलाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here