Saturday, October 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली की पांच गाइड चयनित, 244 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जयपुर रवाना

देवली की पांच गाइड चयनित, 244 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जयपुर रवाना


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली की पांच गाइड राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय जांच शिविर में भाग लेंगी। शिविर 23 से 27 अक्टूबर तक उदयपुर में आयोजित हो रहा है।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास से प्रीति सेन, मनीषा केवट, कृष्णा गुर्जर व कोमल गुर्जर तथा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी से अंतिमा देवतवाल का चयन हुआ है। गाइडर झिलमवती के नेतृत्व में दल उदयपुर के लिए रवाना हुआ। स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि चयन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर एवं संबंधित प्रधानाचार्यों के निर्देशन में हुआ है। दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण दल शुक्रवार सुबह प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना देवी बलाई ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि भ्रमण पीएम श्री योजना के तहत ग्रीन स्कूल फील्ड विजिट कार्यक्रम में आयोजित किया जा रहा है।

इसमें कक्षा 6 से 8 के 144 तथा कक्षा 9 से 12 के 100 विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थी जयपुर में नाहरगढ़ जैविक उद्यान और ऐतिहासिक जयगढ़ किले का भ्रमण करेंगे। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिक किशन लाल बलाई, प्रधानाचार्य प्रधान लाल मीणा सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

देवली के बैंक परिसर में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here