Friday, October 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची की जारी

कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची की जारी


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी पंचायत समिति चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देवली पंचायत समिति के सभी 25 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों (सीआर) की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सभी वार्डों में अपने मजबूत चेहरे उतारते हुए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

सांसद के निजी सचिव असलम के अनुसार घोषित सूची में वार्ड नंबर एक से महावीर धाकड़, वार्ड नंबर 2 से हरजी बैरवा, वार्ड नंबर 3 से संतरा गुर्जर, वार्ड नंबर 4 से सीता देवी जाट, वार्ड नंबर 5 से शिवराज मीना, वार्ड नंबर 6 से रतनलाल मीना हाडा, वार्ड नंबर 7 से सोदरा कुमारी माली और वार्ड नंबर 8 से प्रेम देवी धाकड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर 9 से नंदराम वर्मा, वार्ड नंबर 10 से लाड देवी बैरवा, वार्ड नंबर 11 से प्रियंका कुमारी मीना, वार्ड नंबर 12 से प्रियंका जाट, वार्ड नंबर 13 से कविता गुर्जर, वार्ड नंबर 14 से महादेव सिंह मीना, वार्ड नंबर 15 से नन्द किशोर जांगिड, वार्ड नंबर 16 से रचना देवी मीना और वार्ड नंबर 17 से ब्रह्मराज मीना पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

वहीं वार्ड नंबर 18 से सोजी मीना, वार्ड नंबर 19 से कृष्णा कुमारी धाकड़, वार्ड नंबर 20 से रानी नागर, वार्ड नंबर 21 से सुमित्रा देवी मीना, वार्ड नंबर 22 से राजी बैरवा, वार्ड नंबर 23 से कंवरी लाल बैरवा, वार्ड नंबर 24 से मोहन लाल मीना तथा वार्ड नंबर 25 से भंवर सिंह हाडा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और प्रचार अभियान तेज हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here