Friday, May 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता" दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर लगा

“अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता” दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर लगा

ग्रामीणों को दिलाई शपथ


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति देवली द्वारा ग्राम कल्याणपुरा में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

समिति सचिव विजय गौड़ ने बताया शिविर का संयोजन तालुका विधिक सेवा समिति देवली के पीएलवी भगवान कंवर द्वारा किया गया। पीएलवी ने ग्रामीणों को जैव विविधता का महत्व समझाते हुए बताया कि हमारे आस-पास मौजूद सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु, सूक्ष्मजीव और उनका आपसी संबंध ही जैव विविधता है। जंगल, नदी और तालाब एक-दूसरे पर पूरी तरह निर्भर हैं, और यदि इनमें से एक भी कड़ी टूटती है तो पूरा पर्यावरण प्रभावित होता है। कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों जैव विविधता अधिनियम 2002, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण कानून की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को सचेत किया गया कि पेड़ काटना, वन्य जीवों का शिकार करना और जल स्रोतों को प्रदूषित करना दंडनीय अपराध है।

ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्थानीय प्रजातियों को बचाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, नालसा की ह्यूमन वाइल्ड लाइफ कॉन्फ्लिक्ट स्कीम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस योजना के तहत रालसा द्वारा ग्रामीणों को वन्य जीवों से हुई झड़प में पीड़ितों को मुआवजा प्रोटोकॉल समझाने के लिए पैनल अधिवक्ता और जमीनी स्तर पर आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d