Friday, May 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"नौतपा" से पहले 'तपा' शहर, आसमान से बरसी आग

“नौतपा” से पहले ‘तपा’ शहर, आसमान से बरसी आग

दुपट्टों और आंचल में छुपकर निकले मासूम


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी का ऐसा दौर रहा कि दोपहर होते-होते शहर की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। सूर्यदेव के तीखे तेवरों व आग बरसती धूप के चलते दोपहर 12 बजे के बाद शहर का मुख्य बाजार और मुख्य चुंगी नाका चौराहा पूरी तरह सुनसान नजर आया।

सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर कदम रखते दिखे। दोपहर करीब 2 बजे शहर का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। आसमान से बरसती आग और थपेड़े मारती गर्म हवाओं (लू) ने लोगों को बुरी तरह झुलसा कर रख दिया। हालात यह थे कि भीषण गर्मी से बचने के लिए महिलाओं और पुरुषों ने अपने चेहरों को साड़ी, दुपट्टे और स्कार्फ से पूरी तरह ढक रखा था, वहीं बेबस माता-पिता अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को तपती धूप से बचाने के लिए आंचल में छुपाकर ले जाते दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि आगामी 24 तारीख को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो इस सर्वाधिक होगा। इसके बाद शुरू होने वाले ‘नौतपा’ के शुरुआती दिनों में ही तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका जताई गई है। इस हाहाकार मचाती गर्मी के चलते लोगों के कंठ बार-बार सूख रहे हैं। अब तो आलम यह है कि घरों में चल रहे कूलरों ने भी ठंडी हवा देना बंद कर दिया है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोग भारी उमस और तपन के बीच कूलर-एसी के सामने बैठकर जैसे-तैसे अपनी तपिश मिटाने का जतन कर रहे हैं।

अभी नौतपा शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही देवली के लोग गर्मी से बेहाल हो चुकी है। ऐसे में आगामी दिनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी का अंदाजा लगाकर ही लोग सिहर उठ रहे हैं।

सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत औऱ उसका साथी घायल हुआ

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d