Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को शहर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जय भीम और जय भारत के नारों से पूरा शहर गुंज उठा।
रैली सुबह 11 बजे डाक बंगले से शुरू हुई। नीले झंडों के साथ यह रैली पेट्रोल पंप चौराहे से शहर के मुख्य बाजार होते हुए पुरानी अनाज मंडी स्थित अंबेडकर सर्कल तक पहुंची। रैली का मार्ग पेट्रोल पंप, एसबीआई चौराहा, बस स्टैंड, छतरी चौराहा और ममता सर्कल से होकर गुजरा। अंबेडकर विचार मंच द्वारा आयोजित इस रैली में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद, नगरपालिका मंडल सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। अंबेडकर सर्कल पर आयोजित आमसभा में आईजीपी किशन सहाय मीणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। यहां विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और योगदान के बारे में बताया। वहीं उनकी मुख्य शिक्षाओं व उद्देश्य का उल्लेख किया।



