Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस व डीएसटी टीम ने पकड़ी 73 लाख रुपए से अधिक की...

पुलिस व डीएसटी टीम ने पकड़ी 73 लाख रुपए से अधिक की गांजा व भांग

एक आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस की डीएसटी टीम ने रविवार को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 147.21 किलोग्राम अवैध गांजा और 108.76 किलोग्राम अवैध भांग जब्त की है।

इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 73 लाख 64 हजार 850 रुपए है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी जगदीश उर्फ सियाराम उर्फ जीके मीणा निवासी दौलतपुरा थाना घाड है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशों के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस थाना घाड टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया।

कार्रवाई में हरिराम वर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना घाड व हरिमन मीणा उपनिरीक्षक प्रभारी डीएसटी ने नेतृत्व किया। थाना घाड़ में एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d