Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में बुधवार को इस बार बाजार बंद नहीं रहेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने बताया कि कस्बे के व्यापार मंडल द्वारा माह के अंतिम दिन को प्रत्येक माह बाजार बंद रखा जाता है।
लेकिन बुधवार को माह के अंतिम दिन अक्षय तृतीया का अबूझ सावा होने के कारण शादी-विवाह और मांगलिक कार्य होंगे। ग्रामीणों और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार माह के अंतिम दिन बुधवार को बाजार खुला रहेगा। व्यापार मंडल ने ग्राहकों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में कोई परेशानी न हो। अक्षय तृतीया पर बाजार खुला रहने से ग्राहकों को अपनी जरूरत का सामान आसानी से मिल सकेगा।



