Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpअटल प्रगति पथ व फिल्टर प्लांट के लिए 22.70 करोड़ रुपए स्वीकृत

अटल प्रगति पथ व फिल्टर प्लांट के लिए 22.70 करोड़ रुपए स्वीकृत


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दो कार्यों के लिए 22 करोड़ 70 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं। विधायक राजेंद्र गुर्जर की सिफारिश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा देवलीगांव पंचायत में अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपए तथा जलदाय विभाग द्वारा बीजवाड़ में फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए की मंजूरी जारी की हैं।

इन दोनों कार्यों की शीघ्र ही निविदा होने के बाद काम शुरू होगा। देवली उपखंड के देवली गांव पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आयुर्वेदिक अस्पताल तक अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। जिससे राहगीरों की राह आसान होगी तथा जल भराव व कीचड़ की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं बीजवाड़-रामथला मार्ग पर पेयजल के लिए बीस लाख लीटर जल क्षमता के फिल्टर प्लांट व पंप हाउस का निर्माण होगा।

इसमें फिल्टर प्लांट,पंप हाउस,पाईप लाईन,पांच टंकिया,चार नए कुएं शामिल है। इस पेयजल योजना से बीजवाड़, रामथला, मालेड़ा, डाबरकलां, डाबर खुर्द, अरनिया, बड़ला, थांवला, भगवानपुरा की ढाणी, कहारों का झोपड़ा, श्रीनगर समेत 20 गांवों की पेयजल समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d