Jahazpur News 4 जून (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर में भारतीय जैन संघटना (BJS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘स्मार्ट गर्ल’ कार्यशाला की शुरुआत हुई, जिसमें 13 से 19 वर्ष की 500 से अधिक बेटियां, उनके अभिभावक और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। यह कार्यशाला आत्मसम्मान, आत्म-संरक्षण, रिश्तों, संवाद, निर्णय और आकर्षण सहित विषयों पर खुलकर चर्चा करेगी।
यह कार्यशाला के मुख्य बिंदु
कार्यशाला में बेटियाँ स्वयं को जानने की यात्रा पर निकलेंगी, जिसमें निर्णय लेना, संवाद और रिश्ते, मित्रता और आकर्षण विषयों पर चर्चा होगी। दूसरे दिन माता-पिता और बेटियों के बीच ‘अभिभावकों से संवाद’ की एक अनोखी कड़ी जोड़ेगी, जो रिश्तों को समझदारी भरा और भरोसेमंद बनाए। यह स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक रूप से एक नई पीढ़ी को सशक्त बनाता है। यह लड़कियों को खुद के लिए सोचने, निर्णय लेने और समाज में अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित करता है। कार्यशाला में स्व जागरूकता, मासिक धर्म स्वच्छता, आत्म-सम्मान, निर्णय क्षमता और संवाद कौशल सहित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यशाला में बीजेएस के अनुभवी और समर्पित ट्रेनर राजेंद्र भुतड़ा, धीरेंद्र मेहता, रत्नाकर महाजन समेत 10 से अधिक प्रशिक्षक शामिल हैं। आयोजन की संकल्पना में बीजेएस अजमेर और भीलवाड़ा इकाइयों ने, जिनमें अभय सांखला, राकेश बरमेचा, अनिल कोठारी और मधु लोढ़ा सहित सक्रिय पदाधिकारी शामिल हैं।


