Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsआश्रम के प्रवेश द्वार का जलदाय मंत्री ने किया लोकार्पण

आश्रम के प्रवेश द्वार का जलदाय मंत्री ने किया लोकार्पण


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तहसील के मानपुरा निवासी उद्यानिकी विभाग दिल्ली से सेवानिवृत सहायक निदेशक गोपाल मीणा ने गांव स्थित खाकी बाबा के आश्रम में प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया है।

उक्त प्रवेश द्वार का लोकार्पण जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने खाकी बाबा के सानिध्य में फीता काटकर किया। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक राजेश मीणा ने बताया कि गोपाल मीणा ने प्रवेश द्वार (जेकेएम द्वार) का निर्माण करवाया है। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति को जिंदा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को धर्म-कर्म में हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर मोर मंडल अध्यक्ष राजेश मीना, नासिरदा मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, हिसामपुर पूर्व सरपंच विमल जैन, सरपंच पदम जैन, रामेश्वर चौधरी, महेंद्र मीणा, शिवजी लाल मीणा आदि ग्रामीण थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d