Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceअधिवक्ताओं की मांग को एक दर्जन संगठनों ने दिया समर्थन

अधिवक्ताओं की मांग को एक दर्जन संगठनों ने दिया समर्थन

तेज हुआ आंदोलन, एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खोलने की मांग


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली की ओर से स्थानीय स्तर पर एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खोलने की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में अब देवली के एक दर्जन विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने समर्थन दिया है।

वही दोनों न्यायालय देवली में खोले जाने की मांग को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम देवली उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में सामाजिक संगठन एवं सर्वदलीय संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 32 साल बाद भी देवली न्यायालय के क्षेत्राधिकार को क्रमोन्नत नहीं किया गया, जो कि अनुचित है। लोगों को न्याय के लिए कई किलोमीटर दूर टोंक जाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार की सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने की मंशा पर देवली में पानी फिर रहा है। ज्ञापन में बताया की गत 16 जुलाई से अधिवक्ता क्रमिक भूख हड़ताल पर है। वही न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर चल रहे हैं।

इस दौरान बुधवार को धरना स्थल पर व्यापार मंडल, कपड़ा व्यापार संघ, जिला व्यापार महासंघ, रीको इंडस्ट्री, सार्वजनिक गौशाला समिति, मानव सेवा संस्थान, श्री श्याम सेवा मंडल, पेंशनर समाज, मां दुर्गा सेवा समिति, पत्रकार संघ देवली, फल सब्जी थोक विक्रेता संघ एवं जिला भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे। जिन्होंने अधिवक्ताओं की मांग को जायज बताया तथा समर्थन दिया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा शहर व देहात सामाजिक संगठन व सर्वदलीय संगठन की ओर से आंदोलन को मजबूती से बढ़ाया जाएगा। इसमें बाजार बंद करने, विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने व महापड़ाव सहित आंदोलन शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d