Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा में बुधवार को पौधरोपण महोत्सव में शिक्षक व विद्यार्थियों सहित अतिथि व अभिभावकों ने पौधरोपण किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने बताया कि अतिथि गुलाब चंद गुर्जर व मनरेगा सचिव रतन लाल नागर ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर महोत्सव की शुरुआत की। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि विद्यालय परिसर व आसपास सुरक्षित स्थान पर नीम, करंज, जामुन, अर्जुन, कचनार, चंपा, सीताफल, एलिस्टोनिया समेत 240 फल, फूल व छायादार पौधे लगाए गए। सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए एक पौधा गोद लेने की बात कही। यहां वरिष्ठ अध्यापक विनोद सुवालका, किशन लाल मीणा, मनीषा मीना, रामप्रकाश खटीक, प्रधान लाल, त्रिलोक चंद, शालिनी रघुवंशी थी।

वृक्ष धरती का गहना, मिलकर पौधारोपण करें
मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीणा ने दूनी, नगरफोर्ट क्षेत्र की चाँदसिंहपुरा, चंदवाड, गुराई, रामसागर, गेरोंटा व हरिपुरा के विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्थाओं व संचालित योजनाओं का जायजा लेकर निर्देश दिए। मीणा ने चंदवाड व रामसागर सीनियर विद्यालय में स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा क वृक्ष ही धरती का गहना व श्रृंगार है। हम सब को पौधारोपण करने के साथ इनकी सुरक्षा का दायित्व निभाना चाहिए। व्याख्याता प्रमोद स्वर्णकार ने बताया कि ब्लॉक शिक्षाधिकारी ने राजस्थान के एकीकरण, मुगल साम्राज्य, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भूमिका से सम्बंधित प्रश्न पूछे।
इस दौरान कमलेश जैन, रमेश चंद राव, राजूलाल कुम्हार, विनोद कुम्हार, बन्ना लाल मीणा, मंजू रानी कुम्हार, अमिता शर्मा, रामेश्वरी पारीक, नरेंद्र सिंह सोलंकी व सुलोचना कंवर ने अपने दायित्यों की प्रगति रिपोर्ट बताई।


