Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial News23 अगस्त को जाएगी सांवलिया सेठ व सिंगोली श्याम पदयात्रा

23 अगस्त को जाएगी सांवलिया सेठ व सिंगोली श्याम पदयात्रा


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवलिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की 30 वी पदयात्रा आगामी 23 अगस्त को देवली से रवाना होगी। इसे लेकर पदयात्रा समिति की बुधवार को बैठक आयोजित हुई।

पदयात्रा समिति अध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि 23 अगस्त को पदयात्रा का पहला पड़ाव जहाजपुर होगा। इसके बाद 24 को अमरगढ़, 25 को मानपुरा, 26 को सिंगोली श्याम पहुंचेगी। 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सिंगोली श्याम मंदिर परिसर में ही धूमधाम से मनाई जाएगी। जबकि 27 को गोपालपुरा, 28 को बल्दरखा, 29 को चित्तौड़गढ़ कामका बालाजी व 30 अगस्त को पदयात्रा सांवरिया सेठ पहुंचेगी। जब 31 अगस्त सुबह 11 बजे ध्वज चढ़ाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को बोरड़ा गणेश मंदिर परिसर में कमेटी की साधारण सभा हुई। इसमें पदयात्रा ले जाने व व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

यात्रा कोषाध्यक्ष रामेश्वर जांगिड़ ने बैठक में आय व्यय का हिसाब रखा। इस दौरान महेंद्र मीणा ने 30 वी पदयात्रा के आयोजन के कार्यकारिणी निर्वाचित किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सर्वसम्मति से पूर्व की कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय किया गया। पदयात्रा समिति में अध्यक्ष संपत सुवालका, उपाध्यक्ष पंकज सिंहल, कोषाध्यक्ष रामेश्वर जांगिड़, मंत्री मनोज शर्मा व सचिव राजेश शर्मा आदि शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d