Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsफुटबॉल प्रतियोगिता में सवाईमाधोपुर की टीम विजेता बनी

फुटबॉल प्रतियोगिता में सवाईमाधोपुर की टीम विजेता बनी


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी कस्बे में चल रही मां दूनजा फुटबॉल क्लब सीजन 2 के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई।

समापन पर सवाईमाधोपुर की टीम ने 3-0 से ट्रॉफी जीती। इस दौरान आवा सरपंच दिव्यांश ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। यहां बेस्ट प्लेयर महीपत सिंह राजावत, बेस्ट डिफेंडर सुरेंद्र सिंह व गोविंद तथा बेस्ट गोलकीपर वसीम खान सवाईमाधोपुर थे। इस मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता में कोच आरिफ अली व रतिराम जाट थे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान भीलवाड़ा, केकड़ी, टोंक, अमरवासी सहित 17 टीमों नाम प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

7 अगस्त को रवाना होगी पदयात्रा

सावरिया सेठ पद यात्रा को लेकर बुधवार को दूनी में भगवान गणेशजी को दिया गया। पदयात्रा समिति के रमेश मुंदड़ा, बनालाल जाट, कोषाध्यक्ष महावीर साहू, संगठन मंत्री सत्यनारायण साहू, किशन कटारिया ने बताया कि कस्बे से सांवरिया सेठ व सिंगोली श्याम की 32वीं पदयात्रा 7 अगस्त को रवाना होगी।

इसे लेकर बुधवार को पदयात्रा समिति ने गणेशजी को निमंत्रण सौंपकर कुशल पदयात्रा संपन्न कर कामना की। पदयात्रा 7 अगस्त को देवली, खजूरी, मानपुरा, सिंगोली, बस्सी, बोजुंदा, भादसोड़ा होती हुई 14 अगस्त को मंडपिया पहुंचकर ध्वज चढ़ाएगी। पदयात्रा को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d