Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअनियमितताओं पर कार्रवाई, दो प्रशासक निलंबित

अनियमितताओं पर कार्रवाई, दो प्रशासक निलंबित


Jahazpur News 7 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जहाजपुर क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत के प्रशासकों को पदच्युत करने का आदेश जारी किया है।

अतिरिक्त आयुक्त एवं उप शासन सचिव (जांच) इंद्रजीत सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह कार्रवाई ग्राम पंचायत बेई और ग्राम पंचायत पण्डेर की पूर्व सरपंचों के विरुद्ध की गई है। फोरी देवी मीणा सरपंच एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत बेई की प्रशासक हैं। लेकिन जांच में अनियमित भुगतान, योजना मद में अनुमत श्रेणी के विरुद्ध कार्य स्वीकृत करने, बिना आवास निर्माण के भुगतान करने, औचित्यहीन नाला निर्माण तथा स्वीकृत सीमा से अधिक नकद भुगतान सहित गंभीर अनियमितताएं प्रमाणित पाई गईं।

उक्त प्रकरण में दोषी पाए जाने पर उन्हें प्रशासक पद से हटाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार ममता जाट सरपंच एवं ग्राम पंचायत पण्डेर की वर्तमान प्रशासक पर सामुदायिक भवन व चारदीवारी के उद्घाटन में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं करने, शिलापट्ट पर नाम नहीं दर्शाने, रोड लाइट के कार्य में कम सामग्री लगाकर अधिक भुगतान करने, पट्टा जारी करने में नियमों की अनदेखी एवं कार्यग्रहण से पूर्व के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने आदि अनियमितताओं के आरोप सिद्ध पाए गए। लिहाजा उन्हें भी प्रशासक पद से पदच्युत करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d