Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिला अधिकारिता विभाग की मीरा चौधरी और लीगल काउंसलर एडवोकेट रश्मि वर्मा ने संचालित संस्था ड्रीम पावर सोसाइटी भीलवाड़ा की ओर से पुलिस थाना देवली में बुधवार को महिला साथिन की बैठक ली।
इसमें महिला साथिन को आसपास होने वाले अपराध साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक अपराध और मानव तस्करी के बारे में जागरूक किया गया। महिला साथिन को अपराधों की सूचना मिलने पर सक्रियता दिखाकर तत्काल पुलिस या कंट्रोल रूम को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि होने वाले अपराध को रोका जा सके। इसके अलावा अपराध को रोकने के विभिन्न तरीकों की जानकारी भी दी गई।
मीटिंग में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के बारे में भी चर्चा की गई। जिससे बालिकाएं स्वयं के पैरों पर खड़ी होकर अपना भविष्य बना सकें। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सशक्त बनाना है।


