Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के झिराना में चल रहे जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट अभिशंषा शिविर में देवली ब्लॉक से 48 स्काउट सम्मिलित हुए।
स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि स्काउट दल, शिविर में विभिन्न बैज का प्रशिक्षण प्राप्त कर मूल्यांकन परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहा है। जिनमे लॉग बुक तैयार करना, फार्मर, स्वच्छता प्रोत्साहक, जैसे बैज का मूल्यांकन किया जा रहा है। सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले स्काउट आगामी राष्ट्रपति अवार्ड के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे। स्काउटर बद्रीलाल कहार, दुर्गालाल गुर्जर, चंद्रशेखर के नेतृत्व में ब्लॉक स्काउट इस शिविर में भाग ले रहे हैं।



