Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार देर शाम सूची जारी कर दी है।इसमें देवली उनियारा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को एक बार फिर मौका दिया गया है।
जबकि झुंझुनू से राजेंद्र भांबू, रामगढ़ से सुखवंत सिंह, सलूंबर से शांता देवी, खींवसर से रेवतराम डांगा, दौसा से किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को बीजेपी से टिकट दिया गया है। स्थानीय सीट से राजेंद्र गुर्जर को टिकट दिए जाने के बाद उनके समर्थको में खुशी का माहौल है। वहीं भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह बैंसला को दरकिनार किया है। उल्लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में राजेंद्र गुर्जर हरीश मीणा से हारे थे। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काटा गया। उनकी जगह विजय सिंह बैंसला को टिकट दिया गया था। जिन्हें भी हार का सामना करना। लिहाजा अब कांग्रेस को अपना उम्मीदवार घोषित करना होगा।



