Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessरबी की फ़सल की तैयारी शुरू, जल वितरण समिति की बैठक होगी 

रबी की फ़सल की तैयारी शुरू, जल वितरण समिति की बैठक होगी 


Jahazpur News 19 अक्टूबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) रबी फसल के सीजन के साथ ही जल संसाधन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। क्षेत्रीय बांधों से किसानों की जमीनों को सिंचित करने एवं फ़सल की पिलाई को लेकर सोमवार को जल वितरण समिति की बैठक होगी।

जल संसाधन सहायक अभियंता रामप्रसाद मीणा ने बताया कि कार्यालय अधीन बांधो, तालाबों में इस वर्ष हुए जल संग्रहण को रबी की फसल 2024-25 सिंचित एवं पिलाई के लिए छोड़ने को लेकर 21 अक्टूबर को जल वितरण समिति की बैठक नवरतन सागर 11 बजे‌ बांध स्थल गेंगहट, बरदपुरा तालाब डेढ़ बजे अमरवासी आम वाला (आसन चौराहा) मुख्य सड़क के पास, शक्करगढ़ बांध 2 बजे पटवार भवन शक्करगढ़, नागदी बांध 3 बजे विंध्याभाटा महादेवजी के मन्दिर के पास बैठक आयोजित कि जाएगी। इसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं जल वितरण समिति सदस्य मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d