Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव 2024 मतदाता जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में रंगोली के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई।
यहां जागरूकता के लिए विद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेविका द्वारा रंगोली बनाई गई। प्रधानाचार्या किरण सोनी, सुपरवाइजर सुनील जैन, मुन्नालाल शुक्ला, हरिराम कुमावत, घीसालाल, शिवराज नागर, मुकेश मधुकर, भैरूसिंह राजपूत तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहित नव मतदाता के रूप में छात्र-छात्राएं थी। इसी प्रकार विधानसभा उपचुनाव में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड के पीईईओ क्षैत्र बूथ संख्या 15, 16, 17 में आँगनबाडी कार्यकता बीएलओ ने बूथो पर रंगोली बनाई।
वहीं ग्रामीणो को 13 नवम्बर को आवश्यक रूप से शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मे उपप्रधानाचार्य नीरज जैन, बीएलओ शिवपाल मीणा, रामकुवार मीणा, गौरी देवी मीना आँगनबाड़ी कार्यकता उपस्थित थी। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने दी।



