21जून को होगा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
Deoli News 14 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देवली का ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम अटल उद्यान में सुबह 6:30 बजे होगा। नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि योग समारोह की तैयारी के लिए देवली के अटल उद्यान में प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जा रहा है।
साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियों व अन्य व्यवस्थाओं के लिए आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हजारीलाल, डॉ. रंजना मीणा, डॉ. आयुषि, व ब्लॉक के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह की तैयारियों के लिए अटल उद्यान (दशहरा मैदान) में शुक्रवार से प्रतिदिन 6:30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास आयुर्वेद विभाग आयुष हैल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के योग प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह, पल्लवी सिंह, ज्योत्सना, अफसाना बानो के सानिध्य में करवाया जा रहा है।
ब्लॉक स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए उपखण्ड अधिकारी देवली की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक 19 जून को सुबह 10:30 बजे नगरपालिका परिसर में आयोजित होगी।


