Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदो माह से सीज भवन को खोला, जुर्माना लगाया

दो माह से सीज भवन को खोला, जुर्माना लगाया

बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त


Deoli News 14 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली द्वारा शहर के चर्च रोड पर एक भवन को पॉलिथीन के भण्डारण के शक में गत दो माह पूर्व सीज किया गया था।

उक्त भवन की सिजिंग शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं पालिका के अधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को खोली गई। कार्यकारी सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि गत 5 अप्रैल को शक के आधार पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन के भण्डारण होने पर चर्च रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम देवली के पास प्रकाश चन्द विशनानी के भवन को सीज किया गया था। उक्त भवन में किशनचन्द विशनानी द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलीथीन का भण्डारण किया हुआ था। उक्त भवन को प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड बून्दी के कनिष्ठ अभियंता दिलीप मीणा एवं पंकज सतावन, पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा की उपस्थिति मौजूदगी में खोला गया। उक्त मकान में 209 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर नगर पालिका द्वारा यह जब्त कर भवन मालिक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

वहीं भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथीन के भण्डारण नहीं करने की हिदायत दी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान कार्यकारी सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह शक्तावत, सफाईकर्मी राकेश रियल, ललित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d