Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअब कांग्रेस के पत्ते खुलने का इंतजार!

अब कांग्रेस के पत्ते खुलने का इंतजार!

कशमकश बरकरार, देवली-उनियारा उपचुनाव


Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजेपी से पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित होने के साथ अब लोगों की निगाहें कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी पर लग गई है। फिलहाल उम्मीदवार घोषित होते ही बीजेपी को शुरुआती बढ़त मिल गई है।

जबकि कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर भारी कशमकश चल रही है। उम्मीद है 21 या 22 अक्टूबर को कांग्रेसी प्रत्याशी की घोषणा संभव है।रविवार के कारण आज पर्चे नही भरे जाएंगे, ऐसे में 21 या 22 अक्टूबर तक कांग्रेस अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। वर्तमान में जिन उम्मीदवारो पर चर्चा चल रही है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना और सांसद हरीश मीना के पुत्र हनुमंत मीना का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। उक्त नामों पर एक बार चर्चा भी हो चुकी है पर निर्णायक फैसला अभी अटका हुआ है।

कांग्रेस को पहले ज्यादा संभावना बीजेपी से विजय बैसला की उम्मीदवारी की थी। लेकिन पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर को फिर से मौका दिए जाने से कांग्रेस की रणनीति को बदलना पड़ा। राजनीति के अंदरखाने से ये भी चर्चा निकलकर आई है कि यदि नमोनारायण मीना या हनुमंत मीना में से किसी एक पर फैसला नही हुआ तो फिर कांग्रेस का टिकट ऐसे प्रत्याशित कार्यकर्ता को मिल सकता है, जो उनियारा क्षेत्र से सम्बंधित हो। फिलहाल बीजेपी में टिकट की घोषणा होने के साथ उपचुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है।

जबकि कांग्रेस में अभी प्रतीक्षा का वातावरण खीज बढ़ा रहा है। इधर, स्थानीय विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी टोंक में सुबह 10 से 5 बजे तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इस दौरान देवली से नगर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, महासचिव दिनेश चौरसिया आदि को अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d