-
घोष की धुन पर मिलाए कदम से कदम
-
पुष्प वर्षा से कई जगह स्वागत हुआ
Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकालकर हिंदू एकता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन निकाला गया।
शहरवासियों ने दर्जनों स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
पुष्प वर्षा के दौरान शहरवासियों ने वंदे मातरम, भारत माता के नारे लगाकर स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाया। पथ संचलन के लिए सुबह 9.30 बजे महावीर उद्यान काला हत्था पटेल नगर में स्वयंसेवक एकत्र हुए। संघ की प्रार्थना के बाद स्वयंसेवक घोष की धुन पर सीधे कदमों से पथ संचलन के लिए निकले। पथ संचलन महावीर उद्यान से जैन मन्दिर के पास से हीरो शोरूम के सामने से एसबीआई चौराहा से पेट्रोल पम्प चौराहे से होकर इंडियन आयल पम्प, शिव मन्दिर एजेंसी से पद्मावती चौराहा, परशुराम सर्कल, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड, सीआईएसएफ मैन गेट समेत प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा।
मुख्य मार्ग पर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों पर पुष्प बरसाए गए। इसी तरह राठौर नवयुवक मंडल अध्यक्ष हनुमान बलसोरा, कुणाल दीया, विनोद बनवाल, रूपचंद साहू अमरचंद समेत ने स्वागत किया। इसी तरह विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, एजेंसी एरिया नवयुवक मंडल, भारतीय जनता पार्टी, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज सहित शहर के व्यापारियों सहित महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वंयसेवकों का हौसला बढ़ाया।



