Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को तालुका विधिक सेवा समिति एवं महाविद्यालय के नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पीएलवी कृष्णा जांगिड़ ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, निःशुल्क कानूनी सहायता, नशा मुक्ति कानूनों एवं सरकारी पुनर्वास केंद्रों की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन एवं केंद्र नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत’ का संकल्प लेते हुए नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य मौजूद थे।



