Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअब दुकानों पर खुले में आमलेट व उबले हुए अंडे भी नहीं...

अब दुकानों पर खुले में आमलेट व उबले हुए अंडे भी नहीं बिकेंगे

जहाजपुर पालिका बोर्ड बैठक का निर्णय


Jahazpur News 6 नवम्बर (मोहम्मद आजाद नेब) नगर पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन नरेश मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मांस मछली की दुकानों के लाइसेंस जारी करने, प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के दौरान लंबित पट्टों को जारी करने, पालिका कर्मचारियों की पदोन्नति करने व पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रस्तावित एजेंडों को लेकर चर्चा की गई।

उपखंड अधिकारी एवं कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी राजकेश मीणा ने मांस, मछली की दुकानों के लाइसेंस जारी करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा। इस प्रस्ताव पर सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब धार्मिक स्थलों व स्कूलों से 50 मीटर की दूरी पर मांस, मछली के साथ-साथ गुटखा, पान मसाला, तम्बाकू पदार्थों की दुकानें नहीं लगेगी और दुकानों पर आमलेट, उबले हुए अंडे भी नहीं बिकेंगे। सब्जी मंडी के साथ अब मांस, मछली की मंडी भी स्थापित होगी। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के दौरान लंबित पट्टों के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में मकानों के पट्टे जारी करने में सर्वसम्मति दी। यहां कर्मचारियों की पदोन्नति करने को लेकर भी चर्चा हुई।

जिसमें कहा गया कि अगली बोर्ड बैठक मे पदोन्नति होने वाले कर्मचारियों कि सूची रखी जाएं, फिर नियमानुसार पदोन्नति दी जाए। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने अपने प्रस्ताव रखकर होने वाले विकास कार्यों को लेकर सर्वसम्मति दी। इस दौरान वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया, पार्षद नज़ीर सरवरी, अनिल उपाध्याय, रामप्रसाद रेगर, परवेज़ आलम, राजकुमार माली, कालूराम खटीक, दीपक मीणा, चेतन रेगर, लव सिंह मीणा, सागिल मोहम्मद, इंदिरा माली, मौसमी देवी, सीमा देवी, मधु देवी, प्रमोद देवी, शबनम बानो, एवीवीएनएल के जेईएन मनीष कुमार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d