Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उदयपुर भुवाणा चित्रकूट नगर निवासी एक वृद्धा ने पोल्याड़ा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पर एनओसी नहीं देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसडीओ कार्यालय में शिकायत दी है।
यह वृद्धा बादाम कंवर पुत्री गुलाब दरोगा है। वृद्धा ने शिकायत में बताया कि उसकी माता गुलाब पत्नी केसर दरोगा निवासी पोल्याड़ा की 27 दिसंबर 2009 को मृत्यु हो गई। अब उसे अपनी माता गुलाब की कृषि भूमि का नामांतकरण खुलवाने एवं अन्य कार्य के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। इसे लेकर प्रार्थी बादाम कंवर ने ग्राम विकास अधिकारी से आवेदन कर एनओसी की मांग की। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी पीड़िता को जांच करने के बहाने एनओसी के लिए परेशान कर रहा है। वही एनओसी नहीं मिलने से पीड़िता को अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है।



