Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहेडपंप खराब होने से लोग परेशान

हेडपंप खराब होने से लोग परेशान


Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित बरसों पुराने हेडपंप के हाल ही में खराब हो जाने से क्षेत्रवासियों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। 

लोगों ने बताया कि यह हेडपंप यहां स्थित महेश नर्सिंग होम के सामने सुलभ कांप्लेक्स के पास है, जो पिछले 15 दिनों से खराब होकर पड़ा है। हेडपंप खराब होने से पानी नहीं मिल पा रहा है। इस हैंडपंप के पानी का उपयोग आसपास के लोग, दुकानदार, फल, सब्जी विक्रेता रोजमर्रा के कामों में लेते हैं। लेकिन हेडपंप से पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बताया गया। लेकिन इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने बताया कि यह समस्या धनतेरस से पहले की है, जिसका अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। पूर्व में भी यह हैंडपंप तीन-चार बार खराब हुआ था। लेकिन इसे स्थाई रूप से ठीक नहीं किया गया। जिसके चलते फिर से यह हेडपंप खराब हो गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d