Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअब वार्ड 4 में कांग्रेस ने खोला समर्थन का पत्ता, निर्दलीय के...

अब वार्ड 4 में कांग्रेस ने खोला समर्थन का पत्ता, निर्दलीय के साथ खड़ी हुई पार्टी


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश चंद्र वर्मा का नामांकन निरस्त होने के बाद मंगलवार रात नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की और वार्ड में कांग्रेस के समर्थन को लेकर निर्णय लिया। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि वार्ड नंबर 4 से कैलाश चंद्र वर्मा का नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी मोतीलाल ठागरिया को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि टिकट वितरण के दौरान तैयार किए गए पैनल में मोतीलाल ठगरिया का नाम दूसरे स्थान पर था। इसी आधार पर पार्टी ने उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है। जिंदल ने स्पष्ट किया कि मोतीलाल चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही रहेंगे और उनका चुनाव चिन्ह भी निर्दलीय प्रत्याशी का ही होगा। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मोतीलाल के समर्थन में उतरने की बात कही है।

बैठक के दौरान कांग्रेस नेता दिनेश जैन, महादेव मीणा, पंकज जैन, मुकेश गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, नामांकन निरस्त होने वाले कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश चंद्र वर्मा ने भी मोतीलाल ठगरिया को समर्थन देने की बात कही है।

कांग्रेस प्रत्याशी समेत 137 नामांकन खारिज, 224 स्वीकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here