Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 21 की तस्वीर फिलहाल साफ नजर आ रही है।

निर्वाचन कार्यालय से जारी विधि मान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार इस वार्ड में केवल दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से प्रीतपाल कौर और भारतीय जनता पार्टी से कविता जैन शामिल हैं। दोनों ही प्रत्याशी राष्ट्रीय दलों से होने के कारण इस वार्ड में सीधा कांग्रेस-भाजपा मुकाबला देखने को मिलेगा। वार्ड में केवल दो प्रत्याशी होने और दोनों के प्रमुख राष्ट्रीय दलों से होने के चलते नामांकन वापस लिए जाने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है। ऐसे में दोनों के बीच आमने-सामने का चुनाव लगभग तय माना जा रहा है।
हालांकि नामांकन वापसी की अवधि पूरी होने के बाद ही वार्ड संख्या 21 समेत सभी वार्डों की अंतिम तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। इसी तरह सभी वार्डों में नामांकन वापस लिए जाने की अवधि खत्म होने के बाद स्पष्ट स्थिति का पता लगेगा। उल्लेखनीय है कि 3 सितंबर अपराह्न 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। इसके बाद ही सभी वार्डों के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। जबकि इससे पहले वार्ड नंबर चार कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश चंद्र वर्मा का नामांकन निरस्त हो चुका है।



