Friday, March 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध देशी शराब के साथ एक जना पकड़ा

अवैध देशी शराब के साथ एक जना पकड़ा


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने गत दिनों गश्त के दौरान बीसलपुर गेस्ट हाउस रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है।

दर्ज प्रकरण के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर जा रहा है। घेराबंदी कर पकड़े गए व्यक्ति की पहचान देवलाल मीणा पुत्र केशर लाल मीणा, निवासी राजमहल रोड कालानाडा थाना देवली के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से प्लास्टिक के कट्टे में घुंघरू देसी मदिरा के 48 पव्वें बरामद हुए, जिनके संबंध में वह कोई वैध अनुज्ञा पत्र पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d