Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का निधन

सड़क हादसे में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का निधन


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र निवासी व सीआरपीएफ में कार्यरत निरीक्षक जीडी भंवर लाल मीणा पुत्र चतुर्भुज मीणा की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हेलमेट पहनने के बावजूद ड्यूटी के दौरान संतुलन बिगड़ने से वे बाइक सहित गहरी खाई में गिर गए, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल गरियाबंद ले जाया गया था। घाड थाना क्षेत्र के दौलतपुरा निवासी 56 वर्षीय निरीक्षक भंवरलाल की पार्थिव देह बुधवार तड़के 4 बजे हवाई जहाज से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहाँ से बल के अधिकारी सड़क मार्ग द्वारा पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लेकर जाएंगे। जहां पूरे सैन्य सम्मान और सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। बताया गया कि भंवरलाल यूनिट 65 में कार्यरत थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d